दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


NEW DELHI/ YOGRAJ SHARMA/ AAJ KI DELHI
पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार ने बदला दिल्ली का स्वरूप : धनखड़
-- दिल्ली के सभी सातों सीटों पर फिर से कमल खिलाने की रणनीति तैयार
-- बड़ा जनमत देश हित में मोदी को बड़े फैसले लेने को करेगा प्रेरित - बोले धनखड़
---- दिल्ली के किसानों और अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने किया औमप्रकाश धनखड़ का अभिनंदन
दिल्ली
, 3 अप्रैल। देश की राजधानी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर फिर से कमल
खिलने जा रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की प्रबुद्घ जनता ने
पिछले दस वर्षों में देश की राजधानी के स्वरूप को बदलते हुए देखा है।
दिल्ली में लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर हुई मैराथन बैठकों के उपरांत
प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने यह बात कही।
बुधवार को दिल्ली प्रदेश कार्यालय में दिनभर मैराथन बैठकों का दौर चला।
बैठक में चुनाव सह - प्रभारी डॉ अलका गुर्जर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
वीरेंद्र सचदेवा, संगठन महामंत्री पवन राणा, सातों लोकसभा प्रत्याशी मनोज
तिवारी, बांसुरी स्वराज, कमलजीत सेहरावत,प्रवीण खंडेलवाल, रामबीर सिंह
बिधूड़ी, हर्ष मल्होत्रा व योगेंद्र चंदोलिया, चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य,
क्लस्टर प्रमुख एवं सह प्रमुख, लोकसभा संयोजक, सह संयोजक, विस्तारक सहित
सभी विभागों व मोर्चो के प्रमुख व सदस्य बैठक में मौजूद रहे ।
दिल्ली प्रदेश प्रभारी श्री धनखड़ ने कहा कि दिल्ली में राजपथ
को कर्तव्य पथ बनते हुए हमने देखा, जार्ज पंचम की प्रतिमा हटाकर कर्तव्य पथ
पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित होते सभी ने देखा,आजादी के
75 वर्ष बाद दिल्ली में शहीदों के सम्मान में राष्टï्रीय युद्घ स्मारक की
स्थापना के साक्षी हम बने, प्रधानमंत्री संग्रहालय स्थापित किया गया,
दिल्ली को दुनिया का बेहतरीन द्वारका एक्सप्रेस वे मिला, मेट्रो नेटवर्क का
विस्तार, दिल्ली की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए केजीपी -
केएमपी एक्सप्रेस वे, दिल्ली- जयपुर,दिल्ली - हरिद्वार मार्ग, दिल्ली -
कटरा सडक़ मार्गों का सुधारीकरण सहित अनेंक ऐसे कार्य हुए हैं जिनसे देश की
राजधानी का स्वरूप बदला है और दिल्लीवासियों को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो
रही हैं।
धनखड़ ने कहा कि जी-20 सम्मेलन में
दुनिया के 29 अग्रणी देशों के नेताओं को महात्मा गांधी जी की समाधी पर एक
साथ देश और दुनिया ने देखा। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत बदल
रहा है । हर भारतीय का सपना और मोदी जी का संकल्प है कि भारत अमृत काल में
विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल हो। जनता जर्नादन की भावनाओं के
अनुरूप भाजपा इस बार भाजपा 400 पार के संकल्प को साकार करने के लिए पार्टी
का एक- एक कार्यकर्ता तैयार है। उन्होंने कहा कि बड़ा जनमत मिलने पर मोदी
जी को देश हित में बड़े फैसले लेने को प्रेरित करेगा और बड़े फैसले देश को
वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर करेंगे।
बैठक में
पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों ने दिल्ली प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया।
दिल्ली की सरदारी,दादा देव मंदिर प्रधान भूप सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक
धर्मदेव सोलंकी, किसान मोर्चा पदाधिकारी, किसान, रघुवीर सोलंकी, भूपेंद्र
मलिक सहित काफी संख्या गणमान्य लोगों ने भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश
धनखड़ का अभिनंदन किया।
फोटो बुधवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा
कार्यालय में चुनावों को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
करते हुए भाजपा राष्ट्रीय सचिव एव प्रदेश चुनाव प्रभारी औमप्रकाश धनखड़।