शीर्षक: दीया मिर्जा विवाद के बीच सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- 'दिवाली पर पटाखे जलाना एंटी-नेशनल, बच्चों से पूछें उनका दर्द'


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल अपने दिवंगत पिता और सिनेमा के 'ही-मैन' धर्मेंद्र की यादों में भावुक हो गए हैं। हाल ही में सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ लोनावला स्थित धर्मेंद्र के पसंदीदा 100 एकड़ वाले फार्महाउस पहुंचे। वहां से उन्होंने एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें पिता के प्रति उनका गहरा लगाव और खालीपन साफ झलकता है।
'पापा का फार्म... तुम्हारे बड़े पापा': वीडियो में झलका दर्द
वायरल वीडियो में फार्महाउस के हरे-भरे खेतों में मजदूर धान की कटाई और पारंपरिक तरीके से फसलों की झड़ाई करते दिखाई दे रहे हैं। सनी देओल अपने बेटे करण के साथ खड़े होकर खेतों में चल रहे इन कामों को देखते नजर आते हैं। वीडियो में सनी बेहद भावुक होकर करण से कहते सुनाई देते हैं— "पापा का फार्म... तुम्हारे बड़े पापा!"
सनी ने इस वीडियो के बैकग्राउंड में अपनी मशहूर पारिवारिक फिल्म 'अपने' का टाइटल ट्रैक जोड़ा है और कैप्शन में सिर्फ तीन शब्द लिखे— "Missing you Papa" (मिसिंग यू पापा) साथ ही दिल का इमोजी भी साझा किया।
धर्मेंद्र के दिल के सबसे करीब था यह आशियाना
मुंबई की भागदौड़ और चकाचौंध से दूर लोनावला-खंडाला की पहाड़ियों में फैला यह 100 एकड़ का फार्महाउस धर्मेंद्र का सबसे पसंदीदा ठिकाना था। वे अक्सर यहां जैविक खेती, बागवानी और गायों की सेवा करते हुए सुकून के पल बिताते थे। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। पिता के जाने के बाद सनी देओल अक्सर उनकी स्मृतियों को संजोते और साझा करते नजर आते हैं।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







