सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

पीले दांत और फीकी मुस्कान? घर बैठे अपनाएं ये आसान उपाय, चमक लौटेगी एक बार में

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

अगर आपके दांतों की सफेदी फीकी पड़ गई है और पीलापन ने मुस्कान की चमक छीन ली है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। दंत रोग विशेषज्ञों के अनुसार हल्के पीले दांतों को घर पर ही कुछ आसान उपायों से चमकाया जा सकता है।

आगरा के वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. राज शर्मा ने बताया कि पानी में फ्लोराइड की अधिक मात्रा और गुटका, पान मसाला जैसी आदतें भी दांतों को पीला और कमजोर कर देती हैं। बच्चों के दांत भी कभी-कभी इसी वजह से प्रभावित होते हैं।

  • दिन में दो बार अच्छे ब्रश से ब्रश करना।

  • गुनगुने पानी में हल्का नमक डालकर कुल्ला करना।

  • ब्रश करने के दौरान पेस्ट पर थोड़ी हल्दी लगाना।

  • रात में सोने से पहले और सुबह उठते ही दांत साफ करना।

  • हमेशा फ़िल्टर किए हुए पानी का सेवन करना।

डॉ. शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर दांतों में कीड़े लगने जैसी समस्या हो तो दांत विशेषज्ञ की सलाह लेना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि इन सरल उपायों से हल्का पीलापन कम किया जा सकता है और मुस्कान में चमक लौटाई जा सकती है। सही दिनचर्या, घरेलू देखभाल और साफ-सुथरे पानी का सेवन पीले दांतों की समस्या को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें