सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

पुलवामा जैसी आतंकी साजिश नाकाम, अजित डोभाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जानकारी

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आईईडी के जरिए जवानों पर हमला करने की आतंकियों की साजिश सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दी है। पुलवामा की घटना के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी को जानकारी दी गई है। यह जानकारी एनएसए अजित डोभाल ने पीएम मोदी तक पहुंचाई।

बता दें कि पिछले साल पुलवामा में ही एक आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में हवाई हमला कर आतंकी संगठन जैश के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था।



सुरक्षाबलों ने पुलवामा (Pulwama) के आइनगुंड इलाके में एक सैंट्रो कार में ले जा रही आईईडी को बरामद किया। इस वाहन में यह आईईडी मिली, उसपर लगी नंबर प्लेट पर कठुआ का नंबर लिखा हुआ था। कार में विस्फोटक इतनी भारी मात्रा में लदा था कि सुरक्षाबलों को उसे उड़ाना पड़ा।



कार पर कठुआ की नंबर प्लेट

कार पर जेके-08 1426 नंबर की प्लेट लगी है, जो कि कठुआ का नंबर है। जम्मू संभाग का कठुआ इलाका सीमांत क्षेत्र है और यहां के हीरानगर इलाके को पाकिस्तानी घुसपैठ के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में इस कार में विस्फोटकों के मिलने के पीछे किसी पाकिस्तानी साजिश का शक भी जताया जा रहा है।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें