इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


बीकानेर। पुष्टिकर उत्थान समिति की ओर से प्रकाशित बीकानेर के पुष्करणा समाज की परिचय निर्देशिका का विमोचन एक फरवरी को दोपहर में पुष्करणा स्कूल में किया जायेगा। प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार आचार्य व सुरेन्द्र कुमार व्यास ने बताया कि समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीगोपाल प्यास,विधायक डॉ गोपाल जोशी,पं नथमल पुरोहित,पं जुगल किशोर ओझा,लाल बाबा,जर्नादन कल्ला,समाजसेवी राजेश चूरा व उपमहापौर अशोक आचार्य बतौर अतिथि के रूप में शिरकत करेंगें। उन्होंने बताया कि 1200 पृष्ठों की इस निर्देशिका में बीकानेर के समस्त पुष्करणा परिवारों के घर के मुखिया के फोटो सहित परिचय प्रकाशित किया गया है। इसके अलावा पुष्करणा समाज की जातियों ,उपजातियों,गौत्र,समाज की परम्परा,इतिहास,बीकानेर की संस्कृति,सावे की जानकारी,संस्कारों,मेलों स्वतंत्रता सेनानियों की वृहद जानकारी दी गई है। आचार्य ने बताया कि समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निर्देशिका को तैयार कराने में लगभग पांच वर्ष लगे है और इसे निरन्तर अपडेट किया जाता रहेगा। इसके अतिरिक्त एक वेबसाइट के जरिये 2013 के बाद समाज के और लोगों की जुुडऩे का प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर ज्योतिप्रकाश रंगा,मनीष व्यास,अशोक बिस्सा,टीकमचंद हर्ष आदि उपस्थित थें ।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







