इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


बीकानेर। पुष्करणा समाज का सामूहिक ओलम््िपक विवाह समारोह 8 फरवरी को आयोजित होगा। इसके लिए शहरी क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही है। सरकारी दर पर राशन सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए परशुराम सेवा समिति का कार्यालय पुष्करणा स्टेडियम में खुल गया है। इसके अलावा अन्य संस्थाएं भी सावे की तैयारी में जुटी हैं। परशुराम सेवा समिति के कार्यालय में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित होने वाले परिवार को राशन सामग्री के रूप में दो टीन तेल, एक बोरी गेहूं, 50 किलो चीनी, एक कट्टा मैदा दिया जा रहा है। इसके अलावा शुक्रवार को बटुक यज्ञोपवित संस्कार का कार्य पूर्ण करेंगे। यह कार्य 5 फरवरी को भी आयोजित होगा।
मिलेगी वधु पक्ष को राजकीय सहायता
सामूहिक विवाह में भाग लेने वाले वधु पक्ष को राजकीय सहायता के रूप में दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके लिए विवाहोपरान्त 15 फरवरी को स्टेडियम में विवाह पंजियन का कार्य किया जाएगा।
सेवा और भी देंगे
सामूहिक विवाह के लिए आयोजनकर्ता परिवार को कपिल जन कल्याण प्रन्यास ट्रस्ट की ओर से कपिल आश्रम परिसर में जगह की निरूशुल्क व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कमेटी का गठन भी किया गया है। इसके अलावा रमक-झमक संस्थान के प्रहलाद ओझा श्भैरव्य ने बताया कि दुल्हों व दुल्हनों को विवाह के लिए आवश्यक घोटे, पाटिया, खड़ाऊ, बटुआ आदि का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। हब्र्स ब्यूटी पार्लर की संचालिका रचना रंगा ने बताया कि सामूहिक सावे में विवाह बंधन में बंधने वाली वधु का शृंगार नि:शुल्क किया जाएगा। इसके अलावा दुल्हे व बारातियों के साफा बांधने का कार्य कृष्णकांत पुरोहित व उनकी टीम द्वारा किया जाएगा।
(function(i,s,o,g,r,a,m){i['GoogleAnalyticsObject']=r;i[r]=i[r]||function(){ (i[r].q=i[r].q||[]).push(arguments)},i[r].l=1*new Date();a=s.createElement(o), m=s.getElementsByTagName(o)[0];a.async=1;a.src=g;m.parentNode.insertBefore(a,m) })(window,document,'script','//www.google-analytics.com/analytics.js','ga');
ga('create', 'UA-53833829-1', 'auto'); ga('send', 'pageview');
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







