सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

पूनरासर के लिए पैदलिये रवाना

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

हर कोई करे पुकार, बाबा थारी जय-जयकार

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के पूनरासर धाम में 2 सित बर को लगने वाले मेले के लिए पैदल यात्री बाबे के जयकारों के साथ अलग-अलग स्थानों से शनिवार को रवाना हुए। टेर मंडल के सेवादारो का दल पूजा अर्चना के बाद रवाना हुआ। टेर मण्डल के प्रवक्ता कन्हैयालाल जोशीने बताया कि मंडल द्वारा 31 अगस्त को , 1 एवं 2 सित बर को बाबा के दरबार में आने वाले श्रद्घालुओं के लिए नि:शुल्क भंडारा चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को पूड़ी, सब्जी, 1 सित बर को छोला भटूरा एवं 2 सित बर को केशरयुक्त दाल-बाटी-चूरमा का प्रसाद वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 25 क्विंटल आटा का चूरमा, 3 क्विंटल तीन भेल की दाल, 10 क्विंटल चावल, डेढ़ क्विंटल पापड़ की सामग्री का उपयोग होगा। दाल-बाटी-चूरमा में केशर, बादाम एवं पिस्ता भी मिलाया जायेगा। ब्राह्मïण अन्तर्राष्टï्रीय संगठन युवा राजस्थान प्रदेश की ओर से तीन दिवसीय कै प लगाकर पैदल यात्रियों की सेवा

के लिए कार्यकर्ताओं का दल रवाना हुआ। अध्यक्ष मोहित दाधीच ने बताया कि संगठन का सेवा शिविर जयपुर रोड पर आज से प्रारंभ होगा जो 1सित बर तक चलेगा। शिविर में ठंडे जल, मेडिकल, चाय, बिस्किट आदि की सुविधा

यात्रियों को नि:शुल्क दी जायेंगी। बजरंग युवा मण्डल द्वारा नौरंगदेसर से 16 किमी अंदर कच्चे मार्ग पर एक विशाल सेवा शिविर लगाया गया है। इस शिविर में गर्म जलेबी, पकौड़ी, शर्बत, चाय-दूध एवं ठण्डा जल तथा चिकित्सा

की सेवा उपलब्ध करवाई जायेगी। एकता विकास संस्थान की ओर से 30 अगस्त से 1 सितंबर तक तीन दिवसीय सेवा शिविर कन्हैयालाल प्याऊ से 1किमी पहले स्थित गोदारा कृषि फार्म पर लगाया जाएगा। संस्था के बाबूलाल

सोनी से बताया कि पैदल यात्रियों की सेवार्थ संस्थान पिछले 10 वर्षों से सेवा शिविर आयोजित कर रहा है। इस बार सेवादारों का जत्था 30 अगस्त को प्रात:8 बजे सेवा के लिए बीकानेर से रवाना होगा। पंकज शर्मा ने बताया कि बाबे

के भक्तों के लिए प्रतिदिन सुबह जलेबी, कोपते व पोहे नाश्ते में दिए जाएंगे जबकि भोजन में दाल-चावल व सब्जी-पूड़ी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ-साथ पदयात्रियों के लिए विशेष मेडिकल कै प भी लगाया जाएगा। तीनों

दिन सायंकाल में महाप्रसाद भी लगाया जाएगा जो पैदल यात्रियों में वितरित किया जाएगा। इस शिविर में महेश पारीक, मनीष पारीक (बंटी), पवन पारीक, ओम पारीक (महाराज), गिरिराज पारीक, किशन गर्ग, विक्की

अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, प्रशांत पारीक, गिरिराज पारीक, नारायण सोनी, गजेन्द्र श्रीमाली, राजू खारी सहित अनेक सेवादार भक्तों की सेवा करेंगे।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें