सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

: पूरे साल रहेगी धन-धान्य की बरकत, हिंदू नववर्ष पर कर लें ये 5 आसान उपाय

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। यह दिन केवल नया कैलेंडर शुरू होने का नहीं, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और शुभ आरंभ का प्रतीक माना जाता है। वर्ष 2026 में हिंदू नववर्ष 19 मार्च को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, इसलिए यह तिथि अत्यंत शुभ मानी जाती है।

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि नववर्ष के पहले दिन यदि कुछ विशेष उपाय कर लिए जाएं, तो पूरे साल धन लाभ, सुख-शांति और मानसिक संतुलन बना रहता है। खासतौर पर जो लोग आर्थिक परेशानियों, काम में रुकावट या तनाव से जूझ रहे हैं, उनके लिए ये उपाय बेहद लाभकारी हो सकते हैं।

सुबह स्नान के बाद घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का वंदनवार लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

घर में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। संभव हो तो हवन करें, इससे वातावरण शुद्ध होता है।

पीपल के पेड़ पर जल अर्पित कर दीपक जलाएं। यह उपाय धन और स्वास्थ्य के लिए शुभ माना जाता है।

इस दिन अन्न, वस्त्र या धन का दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

नववर्ष के दिन मन में अच्छे विचार और नए लक्ष्य तय करें, इससे पूरे साल शुभ परिणाम मिलते हैं।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें