दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


बिहार के पूर्णिया जिले से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। आरोप है कि छह युवकों ने एक युवती को रास्ते से जबरन कार में बैठाकर अगवा किया, फिर उसे एक निजी स्थान पर ले जाकर जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और उसे पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहाँ वह चिकित्सकीय निगरानी में है।
पुलिस के अनुसार यह घटना डगरुआ थाना क्षेत्र के बैरियार चौक स्थित एक व्यावसायिक परिसर में हुई। पीड़िता ने बताया कि वह नेवलाल चौक से अपने घर लौट रही थी, तभी कार सवार आरोपियों ने उसे रोककर अगवा कर लिया।
मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा है कि पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।