इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


हुई गिर्राज पूजा और सजी 56 भोग की झांकी
जयपुर। महावीर नगर के हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन गुरूवार को कथा प्रसंग के तहत महाराज श्री ने श्रीकृष्ण की बाल लीजाएं एवं गिर्राज पूजन पर पूजन किया इस अवसर पर 56 भोग की झांकी सजाई गई। इस अवसर पर कथावाचक श्रीश्री 1008 श्री रामदुलारे दास जी महाराज (बंशीवाले) ने कहा कि जीवन में कितनी भी परिस्थिति क्यों न आये उन सभी का हमें डटकर मुकाबला करना चाहिये और उनसे नहीं घबराना चाहिये।
उन्होने गोवर्धन पूजा प्रसंग पर बोलते हुए कहा कि सभी को प्रकृति की पूजा करनी चाहिये जल की बर्बादी नहीं करनी चाहिये और वृक्षों का पोषण करना चाहिये। उन्होने रास की लीला को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर कथा प्रंसग के दौरान श्रीगोवर्धन महाराज..... जैसे भजनों के द्वारा खूब भक्तिरस बरसाया।
कार्यक्रम के प्रवक्ता संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को रासलीला, कंसवध व रूकमणी विवाह के कथा प्रसंग पर प्रवचन करेगें। प्रवचन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगें।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







