सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

प्रतापगढ़ में सड़क हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, 9 लोगों की मौत लिस ने बताया कि मृतक बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं।

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :

प्रतापगढ़/दिल्ली : खबर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
दुर्घटना लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर स्थित पराग नगर में हुई है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर हुई है। हादसा इतना भीषण था कि गैस कटर से काटकर कर मृतकों के शवों को निकलना पड़ा।
मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। जिनमें पांच पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है, जिसे लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।
जानकारी मिली है कि यह सभी लोग स्कॉर्पियो से हरियाणा से बिहार जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतक बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है बेटी की सगाई के लिए लौट रहे थे घर

मनोज रौतेला की रिपोर्ट

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें