सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

प्रतिभा सम्मान व रक्तदान शिविर 22 व 23 को

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

बीकानेर। खेतेश्वर मंदिर के 31वें प्रतिष्ठा दिवस पर श्री खेतेश्वर यूथ ब्रिगेड की ओर से 22 व 23 फरवरी को प्रतिभा सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कल आनन्द निकेतन में सुबह 11 बजे रामसिंह देसलसर प्रतिभा सम्मान समारोह में गरीब महिलाओं व विधवाओं को सिलाई मशीनें भेंट की जाएगी। इस अवसर पर प्रतिभाओं को हनुमानप्रसाद आत्मानंद गौरव से सम्मानित किया जाएगा। परसों सोमवार को आनन्द निकेतन में ही दोपहर 3 बजे रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें सांसद अर्जुनराम मेघवाल, विधायक डॉ. गोपाल जोशी, महापौर नारायण चौपड़ा, डॉ. संजय जैन, डॉ. मुकेश वाल्मीकि, पार्षद शिवकुमार रंगा सहित महिला थानाधिकारी रिछपाल सिंह, गंगाशहर थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें