दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


भाजपा के प्रत्याशी घोषित करते ही दुर्गेश पाठक मूर्छित हो गए-आदेश गुप्ता
आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक राजेन्द्र नगर की जनता की समस्या से बेखबर हैं-आदेश गुप्ता
जलबोर्ड को लूटने के बाद केजरीवाल ने राघव चड्ढा को पंजाब में लूटने के लिए भेज दिया-आदेश गुप्ता
राजेन्द्र नगर में पानी के नाम पर केजरीवाल सरकार ने 300 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया-आदेश गुप्ता
अब समय आ गया है उस पार्टी को जिताने का जिसने महामारी में आपका साथ दिया-मीनाक्षी लेखी
केजरीवाल ने मस्जिदों के इमाम को 30 हजार रुपये प्रतिमाह सेलरी देकर अपना इरादा बता दिया है-रामवीर सिंह बिधूड़ी
नई दिल्ली, 5 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा जीत के लिए उतरी है और जीत कर ही रहेगी, क्योंकि राजेन्द्र नगर की जनता इस वक़्त भाजपा के साथ है। श्री राजेश भाटिया ने अभी तक का अपना सर्वस्य जीवन राजेन्द्र नगर के लोगों की सेवा करने में बिता दिया है जबकि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को राजेन्द्र नगर का कोई बेटा-बेटी, युवा-महिला या कोई भी नहीं मिला तो वह करावल नगर से एक हारे हुए उम्मीदवार को राजेंद्र नगर में उतार दिया है जिसे जनता पहले ही नकार चुकी है। आज श्री राजेश भाटिया के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन मौके श्री गुप्ता ने कहा कि यही समय है जब केजरीवाल को सबक सिखाना है। जैसे ही भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया तो दुर्गेश पाठक को मूर्छा आ गया था।
श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली जलबोर्ड को लूटने के बाद केजरीवाल ने राघव चड्ढा को पंजाब भेज दिया। 57000 करोड़ जलबोर्ड का और सिर्फ राजेन्द्र नगर में पानी के नाम पर लगाये गए 300 करोड़ रुपये कहाँ गए पता नहीं। लोग पानी के लिए तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते थे कि ना वह गाड़ी लेंगे ना सुरक्षा लेंगे लेकिन आज वह करोड़ों रुपया अपने आवास में लगा रहे हैं। साथ ही उनके मंत्री 500 बीघा जमीन खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की चिकनी चुपड़ी बातों में अब राजेंद्र नगर की जनता नहीं आने वाली इसलिए दुर्गेश पाठक को जमानत जब्त कर के यहां से भेजने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कोरोना के समय कोई भी नेता सड़कों पर दिखाई नहीं दे रहा था सिवाय भाजपा के चाहे वह भोजन उपलब्ध कराना हो दवाइयां उपलब्ध कराना हो या फिर किसी भी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करानी हो यह सब भाजपा कार्यकर्ता अपने जान को जोखिम में डालकर करते रहे लेकिन केजरीवाल और उनकी पूरी सरकार पूरी तरह क्वारन्टीन हो गई। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में जो पार्टी ने आपके लिए काम किया है अब समय है कि आप समय रहते उस पार्टी को जीताइये जो संकट में आपका साथ देता हो।
नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मदन लाल खुराना जी ने दिल्ली को मेट्रो भी दिया और 12 कॉलेज भी किए लेकिन अपनी शिक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली केजरीवाल सरकार ने आज तक नई दिल्ली में कोई स्कूल खोलें और ना ही कॉलेज। बिजली के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। पानी के लिए लोगों को तड़पाया जा रहा है। दिल्ली के मस्जिदों में बांग्लादेशियों और रोहिंग्या जो इमाम बंद कर बैठे हुए हैं उन्हें 30 हजार रुपये प्रति महीना केजरीवाल सरकार दे रही है जबकि मंदिर के पुजारियों को कुछ नहीं दिया जा रहा है।
इस मौके पर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी और सांसद श्री गौतम गम्भीर ने भी सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी और श्री अशोक गोयल देवराहा, विधानसभा चुनाव के प्रभारी श्री अजय महावर, भाजपा प्रत्याशी श्री राजेश भाटिया सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल के अन्य पदधिकारिगण उपस्थित थे।