दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


नई दिल्ली, 23 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वासु रुखड़ ने मोदी सरकार द्वारा सफल 100 करोड़ मुफ़्त टीकाकरण लगने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि पूरी दुनिया में सबसे तेज़ और सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के अंतर्गत वैक्सीन लगाए जाने की संख्या 100 करोड़ के पार हो चुका है। प्रदेश युवा मोर्चा द्वारा आज कनॉट प्लेस में मानव श्रृंखला बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद दिया।
श्री वासु रुखड़ ने उन सभी डॉक्टर्स, पारामेडिकल स्टॉफ, वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य कर्मियों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने दिन रात एक करके अपने अथक प्रयास से इस अभियान को सफल बनाने का काम किया है। इस मौके पर पूर्व महापौर श्री जय प्रकाश, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री संदीप सहरावत (एडवोकेट) एवं श्री सुमित यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।