सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

प्रसन्न होने से पहले धन की देवी मां लक्ष्मी देती हैं इस तरह के संकेत

vinay motiani2 मिनट में पढ़ें

ऐस्ट्रो धर्म

ज्योतिष शास्त्र की मदद से हम शकुन-अपशकुन के बारे में पता लगा सकते हैं। यही नहीं, इसकी मदद से भविष्य में होने वाली अच्छी-बुरी बातों के बारे में जानकारी मिल सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिसे जानकर आप ये पता लगा सकते हैं कि धन की देवी मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होने वाली हैं।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में जब भी अच्छा या बुरा होता है, उससे पहले ही हमे संकेत मिलने लगते हैं। कुछ लोग उन संकेतों को समझकर आगे बढ़ते हैं और उसी के अनुसार कार्य करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि मां लक्ष्मी की कृपा से जुड़े कुछ संकेत। अगर आपको भी इस तरह के संकेत मिल रहे हैं तो समझ लीजिए कि मां लक्ष्मी की कृपा से धन संबंधी समस्याएं दूर होने वाली है।

मां लक्ष्मी की कृपा से जुड़ी शुभ संकेत...

अगर आपको सपने में बार-बार पानी या हरियाली दिखाई दे तो समझ लें कि आपकी धन संबंधी परेशानियां दूर होने वाली है।

अगर सपने में मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू दिखाई दे तो समझ लीजिए की बहुत जल्द मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी धन संबंघी परेशानियां दूर होने वाली है।

सपने से सफेद या सुनहरा सांप दिखाई दे तो इसे मां लक्ष्मी का शुभ संकेत माना जाता है।

अगर आते-जाते सफेद सांप दिखाई दे तो यह भी शुभ संकेत है।

अगर सुबह उठते ही शंख और मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई दे तो समझ लें कि अच्छे दिन आने वाले हैं।

अगर सुबह-सुबह गन्ना दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आपको धन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।

घर से निकलते ही अगर आपको सफाईकर्मी दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आप जिस कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी।

घर से निकलते ही अगर गाय दिखाई दे तो उसे शुभ संकेत माना जाता है। यदि गाय सफेद हो तो बहुत ही शुभ होता है।

सुबह जगते ही अगर आपको दूध-दही से भरे बर्तन दिखाई दे तो समझ लीजिए आपका दिन शुभ है।

यात्रा पर जाते समय सांप, बंदर, कुत्ता, या कोई पंक्षी दिखाई दे तो आपकी यात्रा मंगलमयी होगी।

सुबह-सुबह नारियल, मोर, हंस, फूल, पुष्पमाला आदि दिखाई दे तो यह शुभ संकेत होता है।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें