दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली/इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बॉलीवुड कलाकार लगातार दान कर रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनास ने भी मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। प्रियंका चोपड़ा ने पीएम केयर्स फंड में दान देने के साथ-साथ यूनिसेफ, फीड अमेरिका, गूंज, डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स, गिव इंडिया और कई संस्थाओं में मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि दुनिया को हमारी मदद की पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने और निक जोनास द्वारा दिये गए दान की जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, दुनिया को हमारी मदद की पहल से कहीं ज्यादा जरूरत है। प्रियंका ने बताया कि निक और वह पहले ही सभी संस्थाओं में दान कर चुके हैं। उन्होंने लिखा, “जो भी आप सब ने किया उसका धन्यवाद। उन्हें आपके समर्थन की भी सख्त जरूरत है और हम आपसे भी दान करने का अनुरोध करेंगे। कोई भी दान छोटा नहीं होता है। साथ मिलकर हम दुनिया को इस महामारी को हराने में मदद कर सकते हैं।”
विषय