इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब समिति,बीकानेर के सोमवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर पत्रकार जयनारायण बिस्सा निर्वाचित घोषित किए गए हैं। चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित ने बताया कि सूचना केन्द्र में हुए मतदान में बिस्सा को 40 मत मिले,जबकि उनके प्रतिद्वंदी अनुराग हर्ष को 22 मत मिले। बिस्सा 18 वोट से विजयी घोषित किए गए। पुरोहित ने बताया कि महासचिव पद पर पत्रकार अपर्णेश गोस्वामी को चुना गया। गोस्वामी को 46 मत,जबकि उनके प्रतिद्वंदी रवि बिश्नोई को 16 वोट मिले। इसी प्रकार से कोषाध्यक्ष पद पर पत्रकार विक्रम जागरवाल विजयी घोषित किया गया। जागरवाल को 50 मत मिले,जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अरविन्द व्यास को 12 मत मिले। कुल 70 मतदाताओं में से 63 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीनों ही पदों पर सीधा मुकाबला हुआ। चुनाव अधिकारी पुरोहित ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्रा सौंपे। चुनाव प्रक्रिया में एडवोकेट योगेन्द्र पुरोहित और एडवोकेट बालू लाल स्वामी ने सहयोग दिया।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







