सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

प्रेस विज्ञप्ति जानकीपुरम विस्तार में शुरू हुई सृजन झंकार संगीत प्रशिक्षण अकादमी

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

जानकीपुरम विस्तार में शुरू हुई सृजन झंकार संगीत प्रशिक्षण अकादमी

- नृत्य गायन वादन के साथ ही मॉडलिंग और जुंबा नृत्य बन रहे हैं युवाओं के आकर्षण

लखनऊ
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों
के स्कूल 'सृजन झंकार' और सृजन फाउंडेशन के नए कार्यालय का उद्घाटन रविवार
28 अप्रैल को पूर्व महापौर सुरेश चन्द्र अवस्थी और विशिष्ट अतिथि लक्ष्य
जनकल्याण समिति के अध्यक्ष एस.के. वाजपेई ने किया।
जानकीपुरम विस्तार
में डीपीएस के पास स्थित 6/886, सृजन झंकार भवन में सृजन फाउण्डेशन के
अध्यक्ष डॉ. अमित सक्सेना के संयोजन और रोमा श्रीवास्तव के निर्देशन में
शास्त्रीय नृत्य, पश्चिमी नृत्य, एरोबिक्स, जुंबा नृत्य ही नहीं भारतीय
शास्त्रीय गायन, उपशास्त्रीय गायन और गिटार पियानो, तबला, हारमोनियम वादन
का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संगीत के क्षेत्र में छह विश्व कप रिकार्ड बनवाने
में गौरव हासिल कर चुकी संस्था अब मॉडलिंग का भी प्रशिक्षण देगी। स्कूली
और पारिवारिक सांस्कृतिक आयोजनों के लिए संस्थान द्वारा मार्गदर्शन भी दिया
जा रहा है। इसके लिए हेल्पलाइन 9839013794 जारी की गई है। इसके साथ ही
गोमती नगर के एम-4/76 विनय खंड में केवल महिलाओं के लिए नृत्य प्रशिक्षण
हेतु शाखा भी शुरू की गई है। उसके लिए 0522-2300064 पर संपर्क किया जा सकता
है।
अमित सक्सेना
8887934036

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें