इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन का महीना अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। यह बसंत ऋतु के आगमन का संकेत देता है और प्रकृति के साथ-साथ मानव जीवन में भी नव ऊर्जा का संचार करता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में किए गए जप, तप, दान और विशेष रूप से गंगा स्नान का कई गुना फल प्राप्त होता है।
तीर्थनगरी ऋषिकेश में ज्योतिषाचार्य अखिलेश पांडेय के अनुसार फाल्गुन माह का संबंध भगवान विष्णु और भगवान शिव की विशेष आराधना से जुड़ा है। इसी महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं, जो आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टि से विशेष महत्व रखते हैं।
मान्यता है कि फाल्गुन के पवित्र दिनों में गंगा में स्नान करने से पापों का क्षय होता है और आत्मा को शुद्धता प्राप्त होती है। गंगा को ‘मोक्षदायिनी’ और ‘पापहरिणी’ कहा गया है, इसलिए इस माह में गंगा स्नान करने से देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
श्रद्धालुओं का विश्वास है कि श्रद्धा और संकल्प के साथ लगाई गई एक पवित्र डुबकी न केवल आध्यात्मिक शांति देती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव और सौभाग्य के द्वार भी खोल सकती है।







