दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!

सोनीपत ( योगराज शर्मा ) विद्यार्थी विद्यालय एवं जी-सिल एजुकेशनल सोसाइटी की मानवीय पहल नेकी की
राह और उजाला सिग्नस हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के लिए एक फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उजाला सिग्नस अस्पताल की ओर से शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, सैक्टर 14 के फैमिली क्लिनिक से दंत रोग विशेषज्ञ डॉ वरुण एवं डॉ शिखा शर्मा एवं अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। स्वास्थ्य जांच शिविर में शहर से लगभग 200 बच्चों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
विद्यालय की विद्यालय की डायरेक्टर मैडम सोनिया ने कैंप के दौरान बताया कि आजकल बच्चे मोबाइल का अधिक प्रयोग करते हैं जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावकों को ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों को मोबाइल दे परंतु सीमित समय के लिए ही दें।
नेकी की राह के अध्यक्ष डॉ गौरव शर्मा ने बताया कि बच्चों को चाहिए कि अपने स्वास्थ्य का और आसपास की सफाई का ध्यान रखें। सर्दी का मौसम होने के कारण उन्हें अपना और अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को फास्ट फूड एवं जंक फूड से बचना चाहिए। बच्चों को सर्दी के मौसम में स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का सेवन करना चाहिए।
इस अवसर पर उजाला सिग्नस के यूनिट अध्यक्ष सुरेश कालरा व जी-सिल एजुकेशनल सोसाइटी के उपाध्यक्ष विजय शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।