सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

बसंत पंचमी 2026: 23 जनवरी को होगी मां सरस्वती की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

अयोध्या: सनातन धर्म में माघ शुक्ल पंचमी का विशेष महत्व है। यही वह तिथि है जब माता सरस्वती प्रकट हुई थीं। इस साल बसंत पंचमी 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाई जाएगी। अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम के अनुसार, इस दिन माता सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:43 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह की शुक्ल पंचमी तिथि 23 जनवरी पूर्वाह 2:28 बजे से शुरू होकर अगले दिन 24 जनवरी रात्रि 1:46 बजे समाप्त होगी। लेकिन परंपरा और उदया तिथि के महत्व के कारण पर्व 23 जनवरी को ही मनाया जाएगा।

पंडित कल्कि राम ने बताया कि प्रत्येक माह की पंचमी तिथि का विशेष महत्व होता है, लेकिन माघ माह की शुक्ल पंचमी का महत्व इसलिए अधिक है क्योंकि इस दिन ज्ञान, बुद्धि और विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। इस दिन विद्यार्थी और स्कूलों में विशेष पूजा, स्तुति और सरस्वती वंदना आयोजित की जाती है।

इस वर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर भक्त और विद्यार्थी मां सरस्वती की पूजा कर विद्या, बुद्धि और समृद्धि की कामना करेंगे।

BasantPanchami2026 #MaaSaraswati #ShubhMuhurat #MadhyaMangal #HinduFestivals #MangalTithi #EducationAndWisdom #SpiritualIndia

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें