सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

बस्ती के एसपी और एमएस को मानव अधिकार संगठन से सम्मानित किया

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली, 31 मई। बस्ती।
करोना काल में जब कि मानवता संकट में थी। देश भर में करोना संकट गहराया हुआ था और
देश को केवल और केवल करोना योद्धाओ की जरुरत थी। ऐसे में बस्ती यूपी के जिला पुलिस
अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव व जिला अस्पताल के अधीक्षक आलोक पांडेय व आयूष विभाग
अध्यक्ष वी के वर्मा को इंटरनेशनल करोना योद्धा अवार्डस 2021 से सम्मानित किया गया
है। वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन के चेयरमैन योगराज शर्मा ने ये सम्मान पत्र
उन्हें भेजते हुए उनके करोना काल मे किए गए कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की है।
ओर्गेनाइजेशन के बस्ती जिला अध्यक्ष अमर मणि मिश्रा ने कहा कि जिस सहयोग, सूझबूझ
और लगन व मेहनत से जिले के पुलिस व चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने
काम किया और करोना पर काबू पाने जी तोड मेहनत की है। उसकी जितनी तारीफ की जाए कम
है। संगठन के उपाध्यक्ष सोमेश चौधरी ने कहा कि देश भर मे करोना योद्धाओ के सम्मान
का ये सिलसिला जो बस्ती से शुरु हुआ है वो पूरे देश मे चलेगा। उन्होने सभी करोना
योद्धाओ को सैल्यूट करते हुए कहा कि भारत माता के ऐसे ही सपूतो पर देश को नाज है।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें