सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

बहनों ने अपने बन्दी भाईयों के हाथों पर राखी बांधकरअपनी रक्षा का वचन लिया

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

भीलवाड़ा । जिला कारागृह में बहन-भाईयों का त्यौहार रक्षाबन्धन का पर्व मनाया गया। जिसमें बहनों ने अपने बन्दी भाईयों के हाथों पर राखी बांधकरअपनी रक्षा का वचन लिया।जेल उपअधिक्षक सुमन मालीवाल ने कहा कि जेल में बन्द कैदियो को अपनी बहनों से राखी बंधवाने के लिए विशेष तैयारियां की गई है। जिसके कारण बहन अपने कैदी भाईयों के हाथों पर राखी बांध सके और उनका आशीर्वाद ले सकें। भाई बहन को मिलने व राखी बांधने में परेशानी ना हो इसके लिए भी विशेष ध्यान रखा गया हैं। मालीवाल ने कहा कि जो महिला कैदी है उनके लिएभी राखी बांधने के विशेष ध्यान रखा गया हैं ताकी वह अपने भाईयों से मिले सके। मालीवाल ने यह भी कहा कि इस त्यौहार को मनाने का मुख्य उद्देश्य यहीहै कि भाईयों और बहनो का प्यार बढें व समाज में महिलाओं पर हो रहेअत्याचारों को कम किया जा सकें। वहीं राखी बांधने आयी बहनो ने कहा कि हमें अपने भाईयों से मिलकर बहुत खुशी हो रही। हमने अपने भाईयों के हाथो पर राखी बांधकर उनसे कभी गलत कार्य नहीं करने का वचन भी लिया है। उधर कैदियों ने कहा कि उन्हे अपने बहनों से मिलकर बहुत खुशी हो रही है हमें अफसोस है कि हमे अपने घरों पर नही है और बहनों को यहां आना पड़ रहा है।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें