सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

बिना काशी के भारत जगत गुरू नहीं बन सकता है: मोदी

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

काशी - भावी प्रधानमंत्री और भाजपा सांसद नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली में हुए भव्य स्वागत के बाद दोपहर बाद काशी पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने यहां के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूर्जा-अर्चना की। यहां से निकल कर वह दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन व आरती के लिए पहुंचे जहां गंगा पूजन के बाद उन्होंने गंगा आरती में भाग लिया। आरती के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि काशी की जनता को संबोधित करने का उन्हें चुनाव आयोग ने मौका नहीं दिया, बावजूद इसके यहां की जनता ने उन्हें लाखों वोटों से जीत दिलाई। इसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह यहां पर उम्मीदवार के तौर पर आए थे लेकिन यहां से वह देश के पीएम बन गए। मोदी ने कहा कि जिस काम को यहां लगे उनके पोस्टर नहीं कर सके वह मां गंगा ने कर दिखाया है। मोदी ने कहा की बनारस ने मेरे मोन पर स्वीकृति लगाई है हम सफाई का काम बनारस से ही शुरू करेंगे .

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें