इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


शहरों की तेज़-तर्रार जिंदगी में कई बार घर का माहौल भारी या नकारात्मक महसूस होता है। सब कुछ ठीक होने के बावजूद मन अशांत रहता है, काम अटकते हैं और रिश्तों में छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ जाता है। ऐसे में लोग बड़े उपायों की तलाश करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र कहता है कि छोटे और सधे हुए बदलाव ही अक्सर सबसे असरदार साबित होते हैं।
इन आसान उपायों में से एक है विंड चाइम लगाना। ज्योतिषी और वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बताते हैं कि घर एक जीवित ऊर्जा क्षेत्र होता है। यहां बहने वाली ऊर्जा हमारे स्वास्थ्य, सोच, रिश्तों और आर्थिक स्थिति तक को प्रभावित करती है। जब यह ऊर्जा रुक जाती है या नकारात्मक हो जाती है, तो इसे वास्तु दोष कहा जाता है।







