सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

बीजेपी सरकार पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए मंडियों को खत्म करना चाहती है: कुमारी सैलजा

Journalist Today Network3 मिनट में पढ़ें

कहा किसान की फसल की बिक्री व संभालने की प्रक्रिया में मंडी मजदूर व आढ़ती बिचौलिए नहीं बल्कि एक कड़ी है

सिरसा, ।

सिरसा
लोकसभा से इंडिया गठबंधन की समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने
रविवार को सिरसा की कपास मंडी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि
पिछले दस सालों में बीजेपी की सरकार से हर वर्ग दुखी हुआ है। उन्होंने कहा
कि बीजेपी सरकार फसलों की बिक्री पर बिचौलिए खत्म करने की बात करती है पर
ये बिचौलिए नहीं बल्कि एक कड़ी है। किसान फसल की उपज करता है उसके बाद
मंडियों में मजदूर उस फसल की संभाल में काम करता है। उतना ही योगदान आढ़ती
का होता है। पर सरकार मंडियों को खत्म करके पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना
चाहती है। इससे लोगों को काम देने की बजाय रोजगार छिने जाने की मंशा सामने
आती है। उन्होंने मंडी मजदूरों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस की सरकार बनने
के बाद व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। मनरेगा व अन्य मजदूरों की मजदूरी
बढ़ा कर चार सौ रुपए की जाएगी और इसी तरह शहर में रोजगार की गारंटी की
योजना लागू की जाएगी। क्योंकि सब को काम चाहिए। बीजेपी ने लोगों को काम
देने की बजाय दो-चार अमीरों को लाभ पहुंचाने की मंशा से काम किया है। हम
सबके भले की सोचेंगे। कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने 10 हजार
किलोमीटर यात्रा करके जमीन से जुड़े आम आदमी की समस्याओं को समझा है। राहुल
गांधी लच्छेदार भाषणों पर नहीं बल्कि काम करके दिखाने में विश्वास रखते
है।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अन्य पार्टियां छोडकऱ कुमारी
सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा । कुमारी सैलजा ने कहा कि
बीजेपी ने जाति व धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम किया है। जबकि
कांग्रेस ने हमेशा 36 बिरादरी को जोड़ने का काम किया है। हम फिर से भाईचारे
को कायम करेंगे । कुमारी सैलजा ने कहा कि पिछले दस सालों में बीजेपी ने
कोई विकास कार्य करवाए नहीं इसलिए अब चुनावों के दौरान विकास की बात न करके
लोगों को बेतुकी बातों से भ्रमित कर रहे है। अगर बीजेपी ने विकास कार्य
करवाए हैं तो विकास के नाम पर वोट मांगने चाहिए न कि बेतुकी बातें करनी
चाहिए। बीजेपी के जुमलों से लोगों का पेट नहीं भरता लोगों को रोजगार चाहिए।
बीजेपी ने लोगों से वादा किया था कि हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरियां
देंगे पर नौकरियां देने की बजाय ऐसी नीतियां लागू की जिनके चलते जिन लोगों
को पहले से रोजगार मिला हुआ था वे भी बेरोजगार हो गए।
कांग्रेस के
घोषणा पत्र को न्याय पत्र नाम दिया, जिसमें 5 न्याय व 25 गारंटी जनता को
देने का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए, आने
वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा के लिए, महंगाई से निजात पाने के लिए लोग
कांग्रेस व इंडिया गठबंधन से आशा कर रहे हैं, इसलिए वे कांग्रेस के साथ भी
खड़े हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हम
युवाओं को नौकरियां देंगे, पांच किलोग्राम अनाज की जगह दस किलोग्राम अनाज
देंगे। हर वर्ग के लिए लाभकारी योजनाएं शुरू करेंगे । उन्होंने कहा कि
कांग्रेस की गारंटियों के तहत सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किए जाएंगे।
गरीब परिवार की एक महिला को एक लाख रुपए सालाना दिए जाएंगे ताकि उनका जीवन
स्तर ऊंचा उठ सके। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभान मेहता, अमीर
चंद चावला, राज कुमार शर्मा, कुलदीप गदराना, नवीन केडिया, एडवोकेट
सुरेंद्र, प्रो. आरसी लिंबा, आनंद बियानी, बूटा सिंह थिंद, दुर्गा सिंह,
गुरनाम सिंह छब्बर, मोहित शर्मा, ओम प्रकाश डाबर, विरेंद्र गोल्डी, मजदूर
नेता महावीर पहलवान, ओमप्रकाश, कृष्णा फौगाट आदि उपस्थित थे।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें