सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

बुल्गारिया की विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुल्गारिया की विदेश मंत्री विक्टोरिया पेट्रोवा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

21 नवंबर, नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुल्गारिया की विदेश मंत्री विक्टोरिया पेट्रोवा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि बातचीत में व्यापार, कनेक्टिविटी, निवेश, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और प्रतिभाओं की आवाजाही जैसे मुद्दे शामिल रहे।

दोनों देशों के बीच जनसंपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ने पर भी संतोष जताया गया। साथ ही भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को मजबूत करने और भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते के बाद दोनों पक्षों के कारोबारियों के बीच सक्रिय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बैठक में भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे यानी IMEC और अन्य कनेक्टिविटी पहलों की संभावनाओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इसके अलावा काला सागर क्षेत्र की स्थिति और यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा हुई।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें