सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

बृजनिधि मंदिर में लहरिया उत्सव मनाया जाएगा

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

पेड़ों को बांधेगे रक्षा सूत्र

जयपुर। शहर के बृजनिधि के मंदिर चांदनी चौक त्रिपोलिया बाजार में शनिवार 9/8/2014 शाम 7 बजे से लहरिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ लहरिये को सम्मानित करने के साथ पुरस्कृत किया जाएगा। संयोजक गोंविद नाटाणी ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ लहरिए को प्रथम द्वितीय तृतीयों पर पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही है। वहीं शनिवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या के उपलक्ष्य में मंदिर प्रागंण में ही नाटाणी परिवार के सदस्यों को पर्यावरण रक्षण और विलुप्त होते पेड़ो के संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी वहीं रविवार को रंक्षाबंधन के पावन पर्व वृक्षों को रक्षासूत्र बांधकर इनके संरक्षण की शपथ ली जाएगी। गोविंद नाटाणी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के नाटाणी परिवार के सदस्य सम्मलित होंगे।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें