सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बक्शी व प्रीत भट्टी ने डब्लूएचआरओ को सराहा

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। वर्ल्ड
ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन (डब्लूएचआरओ) द्वारा देश भर मे चलाए जा रहे मौलिक अधिकार संरक्षण अभियान को लीगल,
अधिकारिक, समाजसेवी क्षेत्र के लोगो के साथ अब बालीवुड एक्टर्स का भी समर्थन मिल
रहा है। इसी कड़ी में सलमान खान की फिल्म भाईजान फेम बालीवुड अभिनेता मनोज बक्शी
ने भी वर्ल्ड ह्यूमन
राइटस ओर्गेनाइजेशन के कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होने कहा कि ऐसे मे जब कि
अधिकारी मनमानी चलाते हो, या नेता सेवा की भावना से हटकर स्वार्थ की ओर बढते दिखने
लगें, वहीं से शुरु हो जाता है वर्ल्ड
ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन का काम। जनता को उनके मौलिक अधिकार मिले, इसके लिए
समाजसेवी संगठनो का आगे आना जरुरी होता है। उनके साथ थियेटर एक्टर् और फिल्म मजमा
फेम कलाकार प्रीत भट्टी नें वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन को ज्वाइन करने की
इच्छा जताते हुए कहा कि हर कलाकार को जहां अपना अधिकतम समय अपने कमर्शियल कार्यो
मे देना होता है वहीं, समाज व देश के प्रति भी उनका दायित्व होता है। जिसके लिए
उन्हें ओरेगेनाइजेशन के लिए उन्होने समय देने की भी बात कही। ओर्गेनाइजेशन के
फाउंडर चेयरमैन योगराज शर्मा व ट्रस्टी विजय कुमार, पूजा भंडारी व भारती चौहान ने
इन दोनो अभिनेताओं के वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन से जुडने पर
आभार जताया और कहा जल्दी ही और भी बहुत से बडे नाम इस सूची में शामिल होंगे।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें