सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

ब्रज होली कैलेंडर, लठ्ठमार से लड्डू होली तक, जानें मथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रज में कब मनाई जाएगी कौन-सी होली

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

आज के समय में ब्रज की होली केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण उत्सव बन चुकी है। हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव पहुंचते हैं। ब्रज की होली की सबसे खास बात यह है कि यहां होली एक-दो दिन नहीं, बल्कि पूरे 40 दिनों तक मनाई जाती है।

ब्रज होली की औपचारिक शुरुआत बसंत पंचमी से मानी जाती है और इसका समापन रंग पंचमी पर होता है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर होली के अनोखे रूप देखने को मिलते हैं।

बसंत पंचमी के दिन मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में होली का डांडा गाड़ा जाता है, जिसे फाल्गुनोत्सव की शुरुआत का संकेत माना जाता है। इसी दिन से ठाकुरजी को गुलाल अर्पित किया जाता है।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें