सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

ब्रह्मा

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

ब्रह्मा हिन्दू धर्म में एक प्रमुख देवता हैं। ये हिन्दुओं के तीन प्रमुख देवताओं (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) में एक हैं। ब्रह्मा को सृष्टि का रचयिता कहा जाता है। इस कारण ये चतुर्मुख नाम से भी प्रसिद्ध है। पुराणों के अनुसार इनके चार मुख हैं। प्रमुख देवता होने पर भी इनकी पूजा बहुत कम होती है इनका मात्र एक और प्रमुख मंदिर राजस्थान में पुष्कर नामक स्थान पर है। पुराणानुसार इनका निवस ब्रह्मलोक है। पुराणानुसार ब्रह्मा की उत्पत्ति विष्णु की नाभि से निकले कमल से हुई बतलाई गई है। पहले ब्रह्मा के पांच सिर थे, किन्तु शिव ने उनमें से एक को अपनी अनामिका से काट डाला व अपनीतीसरी आंख से निकली हुई ज्वाला से जला दिया।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें