सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

ब्रावो को बूढ़ा कहकर चिढ़ाते थे धोनी, तब दिया रेस का चैलेंज

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

नई दिल्ली आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके इस टीम के साथी ड्वेन ब्रावो के बीच वानखेड़े स्टेडियम में 2018 फाइनल के बाद की दौड़ की यादें क्रिकेट प्रेमियों के बीच अब भी ताजा हैं। ब्रावो ने अब खुलासा किया है कि यह एक चुनौती थी जो उन्होंने धोनी को दी थी, क्योंकि चेन्नै के कप्तान पूरे सीजन में उन्हें 'बूढ़ा' कहकर चिढ़ाते थे।



ब्रावो ने इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान कहा, ‘पूरे सीजन के दौरान धोनी यह कहते थे कि मैं बूढ़ा हूं। वो मुझे काफी सुस्त कहते थे। फिर एक दिन मैंने धोनी से कहा कि मैं आपको विकेटों के बीच दौड़ लगाने का चैलेंज देता हूं। तब उन्होंने कहा, कोई मौका नहीं। तो मैंने टूर्नमेंट के बाद उनसे ऐसा करने को कहा।’

करियर में 40 टेस्ट, 164 वनडे और 71 टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले ब्रावो ने बताया, ‘हमने यह दौड़ बीच टूर्नमेंट में नहीं करने का फैसला किया क्योंकि हम में से किसी को भी हैमस्ट्रिंग हो जाती तो काफी दिक्कत होती। हमने फाइनल के बाद चैलेंज पूरा किया। रेस बहुत करीबी थी, हालांकि धोनी ने मुझे हरा दिया। यह एक अच्छी

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें