इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


कोटपूतली। गौड ब्राह्रण महासभा कोटपूतली ईकाई द्वारा आगामी रविवार को विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन यहां के मुख्य चौराहा स्थित भगवान परशुराम मन्दिर में आयोजित होगा। गौड ब्राह्रण महासभा के प्रचार मंत्री पण्डित सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में सामाजिक परिवेश में व्यस्त जीवन चर्या के चलते ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, इंजीनियर, चिकित्सा, विधि स्नातक एवं बी.ए. आदि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी विवाह के लिए योग्य वर-वधु का चयन कठिन समस्या बन गई है। जिसको लेकर गौड ब्राह्रण महासभा द्वारा यह परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। शर्मा ने अधिक से अधिक विप्र बंधुओं से अपने विवाह योग्य युवक-युवतियों सहित भगवान परशुराम मन्दिर में पहुंचने की अपील की है।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810
विषय







