इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


ग्राम पुरूषोत्तमपुरा में विशाल मेला व भण्डारा आयोजित
कोटपूतली। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पुरूषोत्तमपुरा में सोमवार को भगवान जगन्नाथ के विशाल मेले व भण्डारे का आयोजन हुआ। जिसमें भाग लेने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्वालू आसपास के ईलाकों व दुर-दराज से पहुंचे। किवंदती है कि अपने भक्त के शवदास को दर्शन देने के लिए भगवान जगन्नाथ प्रतिवर्ष पुरूषोत्तमपुरा आते है। धाम से जुड़े पुजारी ने बताया कि मेले में दूर दराज से इस धाम की आस्था से जुड़े लोग इस दिन भगवान जगन्नाथजी के दर्शन करते आते है। लोगों ने बताया कि जो भी सच्चे मन से इस धाम पर मंगते मांगते है उनकी मंन्नते अवश्य पूरी होती है। इस धाम की खास बात यह है कि जिस दिन यहां मेला भरता है उस दिन उड़ीसा में स्थित जगन्नाथधाम के पट बंद रहते है। तभी से हर साल इस गांव मे पोष माह में कृष्ण पक्ष की नवमी को विशाल मेला भरता है। इस अवसर पर आसपास के गांवों से आये लोग भगवान जगन्नाथ को कढी बाजरे का प्रसाद भी चढाते है। सोमवार दोपहर 12 बजे भगवान जगन्नाथ को भोग लगाया गया। इसके साथ बडी संख्या में श्रद्वालूओं ने पंगत प्रसादी भी ग्रहण की। सोमवार रात्रि को मन्दिर में कवि सम्मेलन व भजन संध्या का आयोजन भी किया गया है। भगवान के दर्शनों के लिए भक्तों ने लाईन लगाकर दर्शन किये। साथ ही मन्दिर में भी इसके लिए विशेष सजावट की गई थी। मेले में लगे स्टालों पर भी बडी संख्या में महिलाओं व बच्चों ने खरीददारी भी की।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







