सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में झूमे श्रद्धालु

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

कोटपूतली -कस्बे के छोटा बाजार स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में रविवार को जगन्नाथ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो गाजे बाजे के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंच कर विसर्जित हुई। रथ यात्रा के दौरान भक्तों ने भगवान रथ को खींचकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। मंदिर महंत अरूण दीक्षित ने पूजा अर्चना कर भगवान को भोग लगाया। जहां विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर कमलेश दीक्षित, मुकलेश दीक्षित, आनन्द दीक्षित, इन्द्राज छावडी, दिनेश शर्मा, कुंदन शर्मा, सुरेश मोदी, महेन्द्र सैनी, जयप्रकाश शर्मा, अमित शर्मा, सुमित शर्मा, लीलाराम सहित सैकडों की संख्या में महिलाएं व पुरूष मौजूद थे।

संवाददाता - अनिल कुमार शर्मा ( कमल )
कोटपुतली

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें