सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

भगवान विष्णु का चमत्कारी स्थान: जहां मौजूद हैं जगत के पालनहार के दस अवतार

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें
भगवान विष्णु का चमत्कारी स्थान: जहां मौजूद हैं जगत के पालनहार के दस अवतार

एस्ट्रो धर्म :

सनातन धर्म के आदि पंच देवों में भगवान विष्णु एक प्रमुख स्थान रखते हैं। इन्हें जगत का पालनहार माना जाता है। वहीं यह भी मान्यता है कि धर्म की रक्षा के लिए समय समय पर भगवान विष्णु अवतार लेकर धरती पर आते हैं और अधर्म का नाश करते हुए यहां पुन: धर्म की स्थापना करते हैं।

वहीं पुराणों में भगवान विष्णु के दस अवतारों का उल्लेख है। इन दस अवतारों के एक साथ दर्शन करना हो तो 9 वीं 10 वीं शताब्दी के अनूठे स्मारकों का जिक्र जरूर आता है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब आधे घंटे की दूरी पर स्थित विदिशा से मात्र 38 किमी दूर ग्यारसपुर में ये स्मारक मौजूद हैं।

हिण्डोला तोरण द्वार के नाम से विख्यात इस पुरास्मारक में भगवान विष्णु के किसी प्राचीन और भव्य मंदिर का अब तोरणद्वार ही शेष है। इसी तोरणद्वार पर भव्य पाषाण शिल्प के बीच भगवान विष्णु के दस अवतार दर्शन देते हैं।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें