सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को आत्मसात करें- वृन्दावनचन्द्र दास

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

जयपुर। ओके प्लस समूह व गौरांग इंस्टिट्यूट फाॅर वैदिक एज्यूकेशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे चार दिवसीय कार्तिक श्रवण उत्सव के दूसरे दिन स्वामी वृन्दावन चन्द्र दास जी के विशेष प्रवचन हुए। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ओमप्रकाश मोदी ने मुख्य वक्ता वृन्दावनचन्द्र दास का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता वृन्दावनचन्द्र दास ने कहा कि हम सभी को वेदों का अध्ययन करना चाहिए। क्योंकि वेद हमें आध्यात्मिक का सही ज्ञान कराते है उन्होंने आगे कहा कि वेदों के अध्ययन से हमारे ज्ञान चक्षु खुलते है उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों का श्रवण करना जो हमें परम शांति की अनुभूति कराता है और सत्संग से हमें परम आनन्द की अनुभूति होती है। उन्होंने कार्तिक श्रवण उत्सव पर बोलते हुए कहा कि हम सभी को कार्तिक मास में शुभ कर्म करने पर अनन्तगुना लाभ प्राप्त होता है और अशुभ कर्म करने से अनन्तगुना हानि होती है।
मोदी ने बताया कि स्वामीजी के 14 अक्टूबर तक रोजाना संकीर्तन सुबह 7.00 बजे से 10.00 बजे तक गोलेछा सिनेमा में होगा।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें