इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


जयपुर। श्री श्याम बाबा एवं दशाअवतार मंदिर के अष्टम पाटोत्सव के अवसर पर वी.के.आई. रोड़ नं. 5 स्थित श्री श्याम धाम आश्रम में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का समापन रविवार को व्यास पूजन, भागवतसार एवं विशाल भण्डारे के साथ हुआ। इस अवसर पर भक्तों ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। प्रवक्ता के अनुसार आज सुबह कथावाचक परमपूज्य महामण्डलेश्वर श्री राधामोहन दास जी महाराज के सानिध्य में व्यास पूजन हुई तत्पश्चात् दोपहर 3 बजे भण्डारा शुरू हुआ जिसमें हजारों की संख्या में पंगत में बैठकर श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान भजन श्याम सुन्दर का करले रहोगे..., यशोदा तेरे लाला ने माटी खाई...., इतना तो करना स्वामी... जैसे भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओके प्लस बिल्डर्स एण्ड डवलपर्स समूह के सीएमडी ओमप्रकाश मोदी, विशिष्ट अतिथि हनुमान शर्मा, मुख्य यजमान अजीत सिंह, भरत सिंह नयाखेड़ा थे।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







