सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

भाईचारे का प्रतीक है ईद का त्यौहार : राजेश भाटिया

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

NEW DELHI/ YOGRAJ SHARMA/ AAJ KI DELHI

फरीदाबाद। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश सचिव, सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर
मार्किट नंबर 1 एवं ब्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान राजेश भाटिया ने सभी
मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि भारत देश त्यौहारों का
देश है और प्रत्येक त्यौहार हमें भाईचारे व एकता का संदेश देता है इसलिए हम
सभी त्यौहारों को हर्षाेल्लास से मनाते है। भाटिया ईद के अवसर पर शहर में
आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करी। उन्होंने गांव टिकरी खेड़ा में
असगर सरपंच, धौज में आसिफ मलिक, बड़खल में अब्दुल सत्तार एवं जावेद अली,
नेहरू कॉलोनी में लतीफ कुरैशी तथा ओल्ड फरीदाबाद में बॉबी अहमद को ईद की
मुबारकबाद देने पहुंचे। भाटिया ने कहा कि आज हम सभी को धर्म सम्प्रदाय से
ऊपर उठकर भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना चाहिए क्योंकि अगर हम सब एकजुट
होंगे, तभी हम समाज को बांटने वाली ताकतों का मजबूती से सामना कर पाएंगे और
आने वाले समय में लोकसभा चुनाव है, इसलिए हम सभी को अपने मत का प्रयोग
करना चाहिए और ऐसे नुमाइंदे को चुनना चाहिए, जो हमारे सुख-दुख में भागेदारी
निभाएं और जिले के विकास को नई गति प्रदान करे।
इस मुबारक दिन राजेश
भाटिया के संग अमर बजाज, गगन अरोड़ा, रिंकल भाटिया, बॉबी सितोरिया, आसिफ,
वसीम, अरविंद, जमशेद, इमरान खान, जावेद खान, चौधरी इम्तियाज अहमद, करीम
खान, चौधरी राहुल तंवर, आरिफ खान, अकरम खान, जाबिर, तस्लीम खान, शाहनवाज,
इश्तिहार सिद्दीकी, अयान अख्तर, नदीम कुरैशी, अमन, अर्श, शाकिर मंसूरी,
वसीम खान, शाहिद सलमानी, जावेद पाशा, हाजी अब्दुल अज़ीज़, रिजवान कुरैशी,
लियाकत कुरैशी, सलीम कुरैशी व अन्य मौजूद रहे।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें