सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

भाकियू के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रत्तनमान असवस्थ

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

भाकियू के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रत्तनमान असवस्थ

आज होगा कैंसर का ऑपरेशन, वीडियो जारी कर किसानों के नाम दिया संदेश
कहा : स्वस्थ होकर जल्द वापिस आंदोलन में लौटूंगा
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रत्तनमान अस्वस्थ चल रहे हैं। वह पेट के कैंसर से ग्रस्त हैं। आज वीरवार को उनका ऑपरेशन होगा। ऑपरेशन से पहले उन्होंने किसानों के लिए एक वीडियो जारी कर किसानों के नाम संदेश दिया। रत्तनमान ने बताया कि वह पिछले एक माह से बीमार चल रहे हैं। आंदोलन के चलते वह अपना ईलाज नहीं करवा पाए थे। लेकिन अब डाक्टरों के दबाव और सलाह के बाद आज ऑपरेशन करवाना पड़ रहा है। ऑपरेशन के बाद वह सवस्थ होकर जल्द ही आंदोलन में किसानों के बीच होंगे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन मजबूत हैं और किसान एकता बनाए रखें। सरकार को किसान के हितों में तीनों कानूनों को रद्द करना ही होगा। रत्तनमान ने कहा कि मेरी अनुपस्थिति में सभी किसान भाई राकेश टिकैत व युद्धवीर के नेतृत्व में पूर्ण ऊर्जा के साथ किसान आंदोलन में अपनी भागीदारी दें। किसान शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं। जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापिस नहीं लेती यह आंदोलन जारी रहेगा।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें