सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

भागवत कथा के अंतिम दिन उमडी श्रद्धालुओं की भीड

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

कोटपूतली।कस्बे के कल्याण जी के मंदिर में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के अंतिम दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड उमडी। कथा वाचक बंशीवाले महाराज ने सुदामा चरित्र व दत्तात्रेय भगवान के जीवन चरित्र का वर्णन किया। महाराज ने कहा कि सुदामा व कृष्ण की मित्रता का उदाहरण इस संसार में अविस्मरणिय है। इससे पूर्व उन्होंने रूकमणि विवाह का वर्णन करते हुए अनेक भजनों की प्रस्तुती दी जिसको सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। इस अवसर पर अनेक महिला पुरूष उपस्थित थे।

अनिल कुमार शर्मा
कोटपुतली

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें