इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


कोटपूतली। निकटवर्ती ग्राम नारेहड़ा मे विगत 6 रोज से जारी संगीतमय श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ मे बुधवार को कथा वाचक आचार्य श्री रामवतारजी महाराज द्वारा श्री कृष्ण रूकमणी विवाह की भव्य झांकी का आयोजन किया गया। कथा व्यास ने ब्रज पर इन्द्र का कोप करना, अगस्तेय ऋषि का वर्षा के पानी का पान करना, श्री कृष्ण बलराम का मथुरा मे आना, धनुष भंग लीला, कंस वध कथा योग माया के द्वारा मथुरा वासियो को द्वारका पहुंचाना, श्री कृष्ण रूकमणी विवाह तक की कथा का आयोजन किया गया तथा लोगो ने भारी मात्रा मे कन्यादान दिया तथा महाराज ने धर्मपत्नि को मानव जीवन की अनुयायी बताया तथा इन्हे जीवन के दो पहिए बताया। अंत मे कृष्ण रूकमणी का विवाह व लोगो द्वारा कन्यादान तथा भागवत आरती व प्रसादी वितरण किया।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







