सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

भागवत कथा श्रवण मात्र से कष्टों से मुक्ति- बंशी वाले महाराज

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

कोटपूतली- कस्बे के निकटवर्ती ग्राम चतुर्भुज स्थित ध्यानजी महाराज के मंदिर में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक बंशीवाले महराज ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से जन्म जन्मांतर के कष्टों से मनुष्य को मुक्ति मिलती है। उन्होंने वामनभगवान के अवतार पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य को जीवन में काम, क्रोध एवं मोह को त्याग कर नि:स्वार्थ भाव से भगवान का ध्यान करना चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि मनुष्य जैसे जैसे कर्म करता है उसी के अनुरूप उसे सुख या दुख भोगना पडता है। इस अवसर पर आयोजक मंदिर के महंत रामरतनदास महाराज, साधु समाज के सत्ताईसा मंडल के अध्यक्ष मानदास महाराज, नागाजी मंदिर सीताराम दास महाराज, गोकुलदास महाराज, रामकरण, रामजीलाल, सुभाष, छाजूराम, दिनेश सहित सैकडों की संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे।

संवाददाता - अनिल कुमार शर्मा ( कमल )
कोटपुतली

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें