दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने सुल्तानपुरी में दलित के घर रविदास बस्ती में रात्रि विश्राम करके वहां जलपान और भोजन ग्रहण किया।
नई दिल्ली, 14 नवम्बर, 2021- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में भाजपा और आम आदमी पार्टी की निकम्मी और भ्रष्ट सरकारों के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत लोगों से जनसम्पर्क और दलित बस्ती में रात्रि विश्राम के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने आज सुल्तान पुरी विधानसभा की रविदास बस्ती, सुल्तानपुरी में रात बिताई और वहीं दलित के घर में जलपान व भोजन ग्रहण किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आसमान छूती महंगाई बढ़ती कीमतों के खिलाफ 14 नवम्बर से 29 नवम्बर के बीच राज्यव्यापी जन जागरुकता सम्पर्क कार्यक्रम यानी जन जागरण अभियान आयोजित करना है।
जन जागरण अभियान की जनसम्पर्क यात्रा जलेबी चौक सुल्तानपुरी से शुरु हुई जिसमें कार्यकर्ताओं गांधी टोपी पहनकर व हाथों पार्टी का झंडा तथा भाजपा आम आदमी पार्टी विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जय किशन के अलावा पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र कुमार, डा0 नरेश कुमार, रियाज खान, नसीम खान, मौ0 राशिद, पं0 बनवारी लाल, चंदन सिंह, अहसान अली, भोपाल सिंह और चुन्नी लाल मौजूद थे।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि जन सम्पर्क के दौरान लोगों से बढ़ती मंहगाई के प्रति केन्द्र और दिल्ली सरकार की लापरवाही के बारे चर्चा की। उन्होंने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के कारण बढ़ती गरीबी, भुखमरी, पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते रोजमर्रा की जरुरत के सामानों की आसमान छूती कीमतों की ओर ध्यान खींचा और महंगाई से त्रस्त उनकी पीड़ा पर संवेदना भी प्रकट की। जन सम्पर्क के दौरान महिलाओं ने रसोई गैस और सब्जियों, घरेलू वस्तुओं तथा खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों पर मोदी और केजरीवाल सरकार के खिलाफ रोष भी जताया।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस भाजपा की केन्द्र और निगम सरकारों तथा आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार, अमानवीय, अलोकतांत्रिक और गरीब विरोधी परिचलन के खिलाफ जन जागरण पोल खोल अभियान के तहत इनकी नाकामियों और विफलताओं को दिल्ली की जनता को बताकर जागरुकता फैला रही है कि दोनो पार्टियों ने पिछले 7 वर्षों में दिल्ली की जनता को भ्रमित करने के अलावा कुछ नही किया है। जहां तक मंहगाई का सवाल है तो कोविड महामारी के बाद तो केजरीवाल-मोदी सरकारां ने जैसे बढ़ती महंगाई के प्रति आंखे मूद रखी है, ताकि पूंजीपति उद्योगपतियों को फायदा पहुॅचाकर अपनी पार्टियां की तिजौरी भर सकें।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दलित व गरीब बस्तियों में कांग्रेस कार्यकर्ता रात्रि विश्राम व उनके साथ खानपान करने के कार्यक्रम के तहत उनकी मौजूदा हालात, रहन-सहन व उनके खान पान की व्यवस्था की जानकारी लेंगे ताकि भविष्य में उनके मूलभूत विकास के लिए योजनाओं को बनाया जा सके। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा शासित निगम और आम आदमी पार्टी के शासन में दलितों, सरकारी कर्मचारियों से सबसे अधिक दमन हुआ है, यहां तक सफाई कर्मचारियों सहित अन्य वर्गों के लोगों ने महीनों वेतन न मिलने पर हड़ताल तक करनी पड़ी।