दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


हमेशा किसानों के हितों में उनके साथ खड़ा मिलेगा जेपी
नलवा हलके के दर्जनों गांवों का किया दौरा, हर गांव में हुआ जोरदार स्वागत
हिसार, 15 मई: हिसार लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश ने नलवा हलके के विभिन्न गांवों का दौरा किया। दोपहर बाद गांव सरसाना, बासड़ा, गावड़, गोरछी, चैधरीवास, पनिहार, भैरिया, टोकस, पातन, देवा, मुकलान आदि गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाया। हर गांव में उनका जोरदार स्वागत हुआ और लोगों ने फूल मालाओं व पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। गांवों में उन्हें लड्डूओं से तोला गया। इस दौरान जेपी-जेपी के नारों से गांवों की गली-गली गुंजायमान हो गई।
जयप्रकाश ने गांव बासड़ा, गावड़ व गोरछी में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे सामने जो भाजपा उम्मीदवार खड़ा है, उनके बिजली मंत्री के कार्यकाल के दौरान गांवों में छापे मारकर लोगों को परेशान किया जाता रहा है। इन लोगों ने केवल जनता को तंग और परेशान किया है, पिछले 10 साल में कोई काम नहीं किया। अब वे लोग किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव बड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और चैधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा इस प्रदेश की कमान संभालेंगे। जयप्रकाश ने कहा कि किसानों की जायज मांगों को भ्रष्ट सरकार ने पूरा नहीं किया बल्कि उनको सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर किया गया। कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों की सभी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा। जयप्रकाश हमेशा किसानों के हितों में उनके साथ खड़ा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि 25 मई को मतदान के दिन भारी मतदान करो ताकि वे संसद में पहुंच सकें और सभी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में हर वर्ग दुःखी और परेशान रहा। लगातार दस वर्षों से लोग सड़कों पर आंदोलन करते रहे। मेरा चुनाव अकेले जयप्रकाश का न होकर जनता वरसीज रणजीत चैटाला है। भाजपा की केन्द्र व प्रदेश में अब तक रही जनविरोधी नीतियों से छुटकारा पाने का गोल्डन चांस है। जयप्रकाश ने कहा कि हाथ के सामने वाला बटन दबाकर लाखों मतों से जिताओ, निक्कमी सरकार से बदला लोगे तो बदलाव जरूर आएगा।
इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह, सेवानिवृत आईएएस अधिकारी चंद्रप्रकाश, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल मान, सुरेंद्र पाल, जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज टांक माही, किसान नेता दिलबाग हुड्डा, पूर्व जिला पार्षद सूबे सिंह आर्य, वजीर सिंह, राजेश ढांडा, कृष्ण अठोसा, ताराचंद सोनी, बीरसिंह दलाल, राजेश दलाल, कंवर सिंह, रतन बड़गुज्जर सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
1-5 फोटो कैप्शन: नलवा हलके के गांव बासड़ा व गावड़ में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए जयप्रकाश।
जारीकर्ता
कृष्ण सिंगला
पीआरओ