सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

भाजपा को वोट की चोट से तगड़ा रगड़ा लगा दो : जयप्रकाश

Journalist Today Network3 मिनट में पढ़ें

अब हरियाणा की जनता बदलाव के मूड में, नारनौंद हलके के विभिन्न गांवों का दौरा, जनसमूह को किया संबोधित

बीजेपी-जेजेपी को छोड़कर दर्जनों लोग हुए कांग्रेस में शामिल

हिसार, 21 मई: हिसार लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश ने आज नारनौंद हलके के गांवों का दौरा किया। जयप्रकाश ने अपने चुनावी दौरे की शुरुआत गांव खांड़ा खेड़ी से की। इसके बाद जामनी खेड़ा, धर्मखेड़ा, उगालन, खेड़ा रंगड़ान और मोहला सहित अनेक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। अनेक गांव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश का भव्य स्वागत किया गया। कई गांवों में जयप्रकाश को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। जहां-जहां जिस-जिस गांव में जयप्रकाश ने कदम रखा, सभी जगह उनकी जीत के नारे गूंज उठे। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। गांव में महिलाओं ने जयप्रकाश को जीत का आशीर्वाद दिया।

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश ने गांव उगालन में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में हर वर्ग दुखी और परेशान है। भाजपा ने पिछले 10 सालों में विकास के नाम पर एक भी ईंट नहीं लगाई उल्टा बेरोजगारी को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा प्रदेश को अपराध में नंबर वन बना दिया है।

महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई है। कोई भी वर्ग ऐसा नहीं बचा जिसे भाजपा सरकार ने प्रताड़ित न किया हो। जयप्रकाश ने कहा कि हरियाणा के हर जिले, शहर और कस्बों में कोई न कोई वर्ग आंदोलनरत है। भाजपा की गलत नीतियों और हरियाणावासियों पर तरह-तरह के जुल्म के खिलाफ बदला लेने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि हाथ के पंजे के सामने का बटन दबाकर इस बार भाजपा को वोट की चोट से तगड़ा रगड़ा लगा दो। इस मौके पर बीजेपी-जेजेपी छोडकर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी में आने वाले नए साथियों का स्वागत करते हुए जयप्रकाश ने कहा कि पार्टी में कोई छोटा बड़ा नहीं है हर कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी-जेजेपी से पहला बी और जे हटा दो बाकि सब जगह जेपी-जेपी की गूंज सुनाई देगी। गांव-गांव में 36 बिरादरी का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

जयप्रकाश ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बरवाला की कपास मंडी में हुई भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रैली में पहुंची अपार भीड़ ने ये साबित कर दिया की प्रदेश की जनता भाजपा की गलत नीतियों से पूरी तरह तंग आ चुकी है। हरियाणा की जनता अब बदलाव के मूड में है और इस जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

उन्होंने कहा कि जनता को राशन कार्ड बनवाने से लेकर खाद-बीज लेने तक के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगा दिया लेकिन उन्हें परेशानी के सिवाए कुछ नहीं मिला। आज प्रदेश का किसान-मजूदर और आम आदमी पूरी तरह से भाजपा सरकार से परेशान है।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक रामभगत शर्मा, कांग्रेस पार्टी के युवा नेता जस्सी पेटवाड़, डीके चौधरी, कुलवंत मोर, नरेंद्र हुड्डा, जय भगवान, मास्टर रमेश सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो सहित

-गांव उगालन में जनसमूह को संबोधित करते इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश।

-गांव उगालन में जयप्रकाश को जीत का आशीर्वाद देतीं ग्रामीण महिलाएं।

- गांव में जयप्रकाश को अपने कंधों पर उठाए ग्रामीण युवा।

जारीकर्ता

कृष्ण सिंगला

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें