सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

भाजपा नेता रवि किशन ने शाहीनबाग़ के विरोध को बताया विपक्ष की साजिश, कहा - 500 रुपये लेकर महिलाएं कर रहीं प्रदर्शन

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

INDIAN NEWS ONLINE 24X7/ AAJ KI DELHI. YOGRAAJ SHARMA.

पटना, 21 जनवरी 2020 : भारतीय जनता पार्टी के नेता व गोरखपुर सांसद रवि किशन ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीनबाग़ और पटना के सब्जीबाग में महिलाओं द्वारा हो रहे प्रदर्शन को विपक्ष की साजिश करार दिया है। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पटना आये सांसद रवि किशन ने कहा कि शाहीनबाग़ और ऐसे तमाम विरोध प्रदर्शनों में महिलाओं को आगे किया जा रहा है और उन्हें 500 - 500 रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां प्रदर्शनकारियों की 4 - 4 घंटे की शिफ्ट लगती है। वरना 5 - 6 साल की बच्चियां कैसे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के बारे में नकारात्मक बातें कर सकती हैं।

रवि किशन ने पटना एयरपोर्ट पर कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) कानून से देश के किसी नागरिक को कोई दिक्कत नहीं हो रही है, तो ये प्रदर्शन क्यों? ऐसे विरोध प्रदर्शन देश को तोड़ने वाली ताकतों की साजिश है, जिसका हर देश की एकता में विश्वास रखने वाले हर देश के नागरिकों को विरोध करना चाहिए। रवि किशन ने दिल्ली चुनाव में भी जीत का दावा किया और कहा कि दिल्ली में केजरीवाल ने जनता को सिर्फ बेवकूफ बनाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी जमकर तारीफ की। कहा कि बिहार में उनके नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बेहद काम किया है। कांग्रेस और राजद चाहे जितना भी कुछ कर ले, बिहार में फिर से एनडीए की ही सरकार बनेगी।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें