सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में चार्टेड अकाउंटेंट की अहम भूमिका

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

NEWS/ AAJ KI DELHI/ YOGRAAJ SHARMA

भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में चार्टेड अकाउंटेंट की अहम भूमिका : धनखड़*

मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों का लाभ अंतिम जरूरतमंद तक पहुंच रहा है

भाजपा राष्ट्रीय सचिव ने दिल्ली में चार्टेड अकाउंटेंट की नॉर्दन इंडिया रीजनल काउंसिल को किया संबोधित

नई दिल्ली, 4 मई। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने शनिवार को द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के नॉर्दन इंडिया रीजनल काउंसिल को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षो में भारत की इकोनॉमी में ऐतिहासिक सुधार हुआ है । भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। हमारी सरकार ने एक देश एक टैक्स की नीति को आगे बढ़ाया है। नए टैक्स स्लैब की नीति बनाई है जिसके तहत माध्यम एव नौकरीपेशा वर्ग को सात लाख रुपए तक की वार्षिक आय पर कर से राहत मिली है। उधमियों को इंस्पेक्टर राज से छुटकारा मिला है। पारदर्शी टैक्स नीति से टैक्स कलेक्शन में भारी बड़ोतरी हुई है। टैक्स से प्राप्त धन से गरीब कल्याण के कार्य हुए हैं।

श्री धनखड़ ने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और गति देने में ढांचागत विकास की अहम भूमिका होती है। पिछले दस वर्षों में भाजपा की मोदी सरकार ने इस क्षेत्र को प्राथमिकता दी है। भाजपा के मैनिफेस्टो में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का मोदी जी ने संकल्प लिया है। इसमें आप जैसे अर्थव्यवस्था के विशेषज्ञों का अनुभव देश को विकसित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

भाजपा मैनिफेस्टो समिति सदस्य एव दिल्ली प्रभारी श्री धनखड़ ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में लगभग 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी देश की बेहतर इकोनॉमी की ओर इंगित करती है। उन्होंने कहा कि कृषि, उत्पाद, आईटी के अतिरिक्त सेवा क्षेत्र में बड़ी प्रगति हुई है। कोरोना काल में सेवा का क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ, खुशी की बात है कि भाजपा की केंद्र में मोदी सरकार की अच्छी नीतियों की वजह से सेवा के क्षेत्र ने भी गति पकड़ ली है।

श्री धनखड़ ने चार्टेड एकाउंटेंट को आहवान करते हुए कहा कि भारत की प्रगति में आपका अग्रणी योगदान रहा है और रहेगा। इसलिए आपने जिस ईमानदारी से देश की प्रगति में योगदान दिया है , भविष्य में भी देश इसी तरह आपसे उम्मीद करता है कि आप पूरी ईमानदारी से देश के आर्थिक विकास में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएं और मोदी जी के संकल्प और हर भारतवासी के सपनों को साकार करते हुए भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएं।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें