दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


NEWS/ AAJ KI DELHI/ YOGRAAJ SHARMA
अमित शाह हिसार में आए तो पूछें दो करोड़ रोजगार की गारंटी कहां हैः जयप्रकाश
बरवाला, : बाडोपट्टी में इंडिया गठबंधन के हिसार लोकसभा से प्रत्याशी जयप्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत की। प्रत्रकारों से बातचीत करते हुए जयप्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए कुछ नहीं किया, इसलिए भाजपा के खिलाफ देश-और प्रदेश की जनता में भारी रोष है। उन्होंने एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जो लोग जयप्रकाश के नामांकन-पत्र रद्द करने की बात कर रहे हैं, उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है आधी अधूरी जानकारी के आधार पर इस तरह कि शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत करने वालों में ज्ञान की कमी और कानूनी प्रक्रिया की जरा सी भी समझ नहीं है।
उन्होंने कहा कि नामांकन भरने के बाद जब नामांकन की जांच हो चुकी है तो इसके बाद शिकायत करने का कोई औचिते नहीं रहता। उन्होंने कहा कि नामांकन रद्द करने के मामले को वे कोर्ट में लेकर जाएंगे और झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई भी करेंगे। उन्होंने कहा कि अमित शाह की हिसार में होने वाली रैली में जाने वाले लोगों को यह जरूर पूछना चाहिए कि दो करोड़ रोजगार देने की जो गारंटी भाजपा ने दी थी वो कहां गई और 15-15 लाख जो खातों में आने थे वे किसके खाते में चले गए गरीब के खाते में तो एक रुपया तक नहीं पहुंचा। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और उनके पुत्र पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह उनके साथ है और कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अपने-अपने हिसाब से कांग्रेस पार्टी के प्रचार में जुटे हुए हैं और पार्टी बहुत ही मजबूत स्थिति में हैं। उन्होंने दावा में कहा कि हिसार में होने वाली अमित शाह की रैली के मुकाबले चौधरी भूपेंद्र सिहं हुड्डा के नेतृत्व में बरवाला में होने वाली रैली 10 गुणा बड़ी होगी।
जारीकर्ता
कृष्ण सिंगला