सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में भाजपा ने बांटे कम्बल और शॉल

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में भाजपा ने बांटे कम्बल और शॉल

नई दिल्ली, 17 जनवरी। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज दिल्ली के महरौली स्थित कालू राम चौक पर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित कंबल और शॉल वितरण समारोह में हिस्सा लिया। समारोह में उन्होंने जरुरतमंद महिलाओं को शॉल और पुरुषों को कंबल वितरित किया।

आदेश गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम ही नहीं है बल्कि यह भाजपा की सेवा भावना को दर्शाता है। नरेन्द्र मोदी जी द्वारा कोरोना काल में लिए गए सूझ-बूझ भरे फैसले से इस कोरोना जैसी महामारी को लगभग खत्म करने के कगार पर पहुँचा हैं। इसी 16 जनवरी को विश्व के सबसे बड़े फ्री टीकाकरण अभियान को ऐतिहासिक दिन बताते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा के किसानों को सिंचाई, पानी, खाद्य और बिजली की कोई सुविधा नहीं दी गई है, यह काफी शर्मनाक है।

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा से सेवा के कार्यों में जुटे रहते हैं। कोरोना काल में वरिष्ठ नागरिकों के घर तक दवाइयां पहुँचाना, जरूरतमंदों को कपड़े उपलब्ध कराने की बात हो या फिर कोरोना काल में दिल्ली छोड़कर जा रहे मजदूर भाई-बहनों को दिल्ली के बॉर्डर पर खाने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात हो भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर संभव सेवा प्रदान करने का काम काम किया। इस तरह की भावना या इस तरह का सेवा भाव संकट की घड़ी में किसी भी अन्य पार्टी के द्वारा नहीं दिखाई दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी और जयवीर राणा भी मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली प्रदेश के पूर्व मंत्री गजेन्द्र यादव और निगम पार्षद आरती सिंह के द्वारा किया गया था।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें